'आप शानदार रेसलर हैं...', विनेश फोगाट मैट पर लौटेंगी, सुप्रीम कोर्ट ने WFI को दिया बड़ा झटका

भारतीय पहलवान Vinesh Phogat को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें 30-31 मई को होने वाले एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी. हालांकि, कोर्ट ने खेल मामलों में न्यायिक हस्तक्षेप को लेकर चिंता भी जताई और WFI की याचिका पर विनेश से जवाब मांगा है.