पीरियड्स के दिनों में की गई एक छोटी सी लापरवाही या अनदेखी महिलाओं के लिए बड़ी बीमारी की वजह बन सकती है। डॉक्टरों का मानना है कि इन दिनों में साफ-सफाई का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है, ताकि इंफेक्शन और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके। लेकिन आज भी जानकारी की कमी के कारण कई महिलाएं इस पर पूरा ध्यान नहीं दे पातीं। इसी सोच को बदलने और महिलाओं के साथ-साथ किशोरियों को जागरूक करने के लिए हर साल 28 मई को 'वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे' मनाया जाता है। आइए इस मौके पर जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान किन