महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा अब WWE तक पहुंच गया है. WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर जिम में वैभव के नाम वाली राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर नजर आए, जिस पर रियान पराग ने भी हैरानी जताई. इस बीच IPL 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदें एक बार फिर वैभव के विस्फोटक बल्ले पर टिकी हैं.