Climate change science and policy, extreme weather such as heatwaves and floods, monsoon updates, emissions and clean-energy targets.
यूपी से मानूसन विदा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब किसी भी जिले में बारिश को लेकर पूर्वानुमान नहीं हैं। अच्छी बारिश के बाद भी कई जिले सूखे रह गए।
गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले के पांच प्रखंडों की 18 पंचायतों के 48 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बुधवार शाम चार बजे तक 24,725 आबादी और करीब 4,220 परिवार बाढ़ की चपेट में हैं।
देशभर में इस बार का मानसून 13वां सबसे सूखा सीजन रहा। पिछले 11 सालों में यह सबसे कम बारिश वाला मानसून रहा है। हालांकि, सीजन खत्म होने से पहले हुई तेज बारिश के कारण बारिश की कमी में 2.5% का सुधार हुआ। मानसून-2026 सीजन सामान्य से 12.6% कम बारिश के साथ खत्म हुआ। देश के 43% जिलों में 20 से 72% तक कम बारिश हुई। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के पांचों राज्यों में बारिश की कमी रही। पूर्वी भारत में ओडिशा में सामान्य से 30% ज्यादा बारिश हुई, जबकि बारिश के लिए प्रसिद्ध
मध्य प्रदेश से इसी हफ्ते मानसून की विदाई शुरू होगी। यह सबसे पहले उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों से लौटेगा। फिर इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर से वापसी होगी। इससे पहले 3 दिन बूंदाबांदी का दौर चलेगा। नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक सहित उत्तर बिहार की नदियां उफान पर है। हैं। 6 जिलों में बाढ़ से 1.59 लाख लोग प्रभावित हैं। बुधवार सुबह सारण में बांध टूटा है। जिससे अफरातफरी मच गई है। निचले इलाकों में तेजी से पानी भर रहा है। यूपी में बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। लेकिन, न

CAFE 3 नॉर्म्स का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. इसके तहत कारों के मैन्युफैक्चरिंग, माइलेज, कार्बन उत्सर्जन सहित कई नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार, ये नया नियम आगामी अप्रैल 2027 से लागू होगा. तो आइये जानें इस नए नियम से एक आम ग्राहक के लिए क्या कुछ बदलेगा?

CAFE-3 Rule: सरकार ने यात्री वाहनों की ईंधन खपत और कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए नए कैफे-3 मानक अधिसूचित कर दिए हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2027 से 31 मार्च 2032 तक लागू रहेंगे। अंतिम नियमों में हल्की…

कुशीनगर में नारायणी नदी का तटबंध टूटने से कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. सरकार ने जनहानि होने पर परिवार को चार लाख रुपये की सहायता देने की बात कही है. साथ ही पांच हजार सूखा राहत पैकेट बांटे गए हैं. NDRF और SDRF की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं.

न्युवोको ने राजस्थान के भीखमखोर में 46.4 मेगावॉट विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट के लिए क्लीनमैक्स से साझेदारी की है। प्रोजेक्ट से सालाना 100 एमयू अक्षय बिजली और 1,25,485 टन CO2 उत्सर्जन में कमी की उम्मीद है।

महाराष्ट्र : असमान और सामान्य से कम मानसूनी बारिश का असर अब आगामी रबी सीजन की फसलों पर भी पड़ने की आशंका है। मानसून की कमी से देश के कई हिस्सों में गन्ने सहित अन्य खरीफ फसलें पहले ही प्रभावित हुई हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक में स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक बताई जा रही है। […] Randhir Patil

मॉनसून की वापसी शुरू हो चुकी है, लेकिन बारिश का दौर अभी थमा नहीं है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में बादल बरस सकते हैं. कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है तो कहीं तेज हवाएं मुश्किल बढ़ा सकती हैं. पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है.

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री साय जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के डोंगाघाट...

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज में संभावित जलभराव/बाढ़ की स्थिति, कानून-व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत रविवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी महराजगंज द्वारा थाना निचलौल क्षेत्रान्तर्गत स्थित टेल फॉल तथा ग्राम बलुआ टोला गेडहवा का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। ये भी पढें […] The post थाना निचलौल क्षेत्रान्तर्गत ‘टेल फॉल’ एवं ‘बलुआ टोला गेडहवा’ का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण first appeared on नया लुक | Naya Look | हि

छत्तीसगढ़ : मानसून की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ती दिखाई दे रही हैं। मौसम विभाग के 26 सितंबर के अपडेट के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन कमजोर होने लगा है। इसके प्रभाव से पिछले दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन अब आने वाले दिनों में …

मौसम विभाग ने यूपी में बारिश कम होने के संकेत दिए हैं, जबकि कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है. इसकी वजह से कई जगहों पर बाढ़ और जलभराव जैसे हालात पैदा हो गए हैं. उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से अलग-अलग हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई है. कई जिलों में नदियां उफान पर हैं जिसके चलते फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

Bhanwardih River Flood: भंवरडीह नदी में उफान आने से बड़ेराजपुर क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। वहीं फरसगांव के जुगानी कैंप में बारिश से बुजुर्ग महिला का कच्चा मकान ढह गया।

काठमांडू, 27 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल के दक्षिणी चितवन और नवलपरासी जिलों के कुछ हिस्सों में नारायणी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश में दीवार गिरने और हादसों के कारण 58 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चारधाम यात्रा भी रोक दी गई है।

हरी फसल डूबने से चारे का संकट गहराया, दूर-दराज के क्षेत्रों से घास लाने को मजबूर पशुपालक; चारे से लदी गाड़ियों पर जोखिम उठाकर सफर कर रहे ग्रामीण मुरलीधर झा नवगछिया। लगातार हुई बारिश और बाढ़ के कारण रंगरा, गोपालपुर तथा इस्माइलपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों में भले ही पानी का स्तर कम होने लगा है, लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें अभी समाप्त नहीं हुई हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब पशुपालकों के सामने पशुओं के लिए चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। खेतों में लगी हरी फसल लंबे समय तक पानी में डूबी रह
उत्तर प्रदेश प्रदेश में बदलते मौसम, भारी बारिश और आंधी-वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए योगी सरकार पूरी तरह अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भारी बारिश और आकस्मिक बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों ...
Each story below is a short excerpt from reporting by an established publisher, shown in the publisher's own words. We credit the publisher and link to the original article. Stories are matched to this topic by keyword and shown newest first.