Campaigns, polling days, counting and results, plus the rules and decisions of election authorities in India and abroad.

चेन्नई : जेम वीरमणी से जुड़े POCSO मामले को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में विवाद बढ़ गया है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के कोषाध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के ग्रुप लीडर टी.आर. बालू ने इस मामले में...
Bihar MLC Election 2026: बिहार में 23 अक्टूबर को बिहार में विधान परिषद चुनाव होने हैं। इसके लिए जनसुराज, JDU और RJD ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लेकिन अब बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बगावती तेवर खुल कर सामने आ गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 32 के तहत रिट याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि Article 324 की शक्तियां अकेले CEC की नहीं है। चुनाव आयोग एक सामूहिक संवैधानिक संस्था है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेट्ट्री कजगम (टीवीके) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय 30 सितंबर को धरपुरम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में वे 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार पी. सत्यबामा के लिए प्रचार करेंगे।

टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इंडियन होटल्स कंपनी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा पावर और टाटा केमिकल्स जैसी कंपनियों के सामने एक मुश्किल चुनाव है. ग्रुप के जटिल क्रॉस-होल्डिंग स्ट्रक्चर का मतलब है कि कई ऑपरेटिंग कंपनियों और शेयरहोल्डर्स के हित वोटिंग के गणित का हिस्सा बन सकते हैं.

पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री एवं लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज में सेवा करने के लिए पैसों की नहीं, बल्कि अच्छी नीयत, सेवा भाव और समर्पण की जरूरत होती है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार के एक मंत्री वीडियो में एक नौजवान को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। उसका गुनाह? वो वीडियो बना रहा था। मंत्री के सामने सड़क खोदकर दिखाई जा रही थी, और उसके हाथ में कैमरा था।, India News in Hindi - Hindustan
CJP Mumbai Protest: चुनाव आयोग में आंतरिक विरोध और सीईसी द्वारा मनमानी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमलावर कॉकरोच जनता पार्टी को मुंबई पुलिस से झटका लगा है। मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को सीजेपी को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति देने से मना कर दिया है।
Kunal Ghosh Car Attack: पश्चिम बंगाल में बेलेघाटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुणाल घोष पर हमला हुआ है. उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और उनपर पत्थर-अंडे भी फेंके गए. मामले को लेकर TMC ने भाजपा पर निशाना साधा है.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में वोटर लिस्ट से 27 लाख नाम कटने के पीछे ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। उन्होंने चुनाव आयोग का बचाव करते हुए कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में कोई खामी नहीं थी।, India News in Hindi - Hindustan

'राइज एंड फॉल सीजन 2' में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला ने एक-दूसरे पर तीखे तंज कसे। स्वरा ने शहजाद के राजनीतिक करियर का मजाक उड़ाया, जिसके जवाब में शहजाद ने फहाद अहमद की चुनावी हार पर तंज कसा।

चुनाव आयोग की स्वायत्तता और साख पर उठ रहे सवालों के बीच देश में निष्पक्षता और सरकारी दबाव को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है।

चंबा: कांग्रेस ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि रविवार दोपहर तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में हुई 'थप्पड़ मारने' की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और जैसा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने खुद कहा है, ऐसा नहीं होना चाहिए था
देश के 2 हजार से ज्यादा नागरिकों ने भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वत: संज्ञान लेकर कार्यवाही शुरू करने की अपील की है। लेटर में कहा गया है- SIR की वैधता, प्रक्रिया की समीक्षा होने तक इसे रोकें। वोटर रजिस्ट्रेशन सॉफ्टवेयर और फॉर्म में कथित अनधिकृत बदलावों की कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य अधिकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई और ईसीआईनेट का सुप्रीम कोर्ट की निय

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। पार्टी अब अपने शुरुआती अभियान और प्रचार की शुरुआत आईटी सेल के जरिए करने वाली है।
Shashi Tharoor on Team India win: कांग्रेस के सांसद और दिग्गज नेता शशि थरूर का रविवार को क्रिकेट प्रेम सामने आया। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने देश में चुनाव आयोग पर गरमाई राजनीति के बीच ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए भारत-वेस्ट इंडीज मैच को देखा और फिर एक्सपर्ट कमेंट दिया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भले ही संविधान दिखा रहे हैं, लेकिन उनका प्लान कुछ और ही है। उनका मकसद संविधान को सामने रखकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “राहुल गांधी का

सीहोर। इछावर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 36 प्रधानमंत्री ग्राम सड़कों का भूमि पूजन किया। इन सड़कों के निर्माण से … The post इछावर-भैरूंदा को मिली सड़कों की सौगात, 36 प्रधानमंत्री ग्राम सड़कों का हुआ भूमि पूजन appeared first on Sehore Hulchal .

पालमपुर, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता और सांसद अनुराग ठाकुर का रविवार को सुलह विधानसभा में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए आरोप पर कहा कि चुनाव आयोग की ओर से प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ नेता देश को भ्रमित करना चाहते हैं और अपनी हार को निराधार आरोपों के पीछे छुपाना चाहते हैं। तथ्यों के बिना सबूतों के संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखा
Each story below is a short excerpt from reporting by an established publisher, shown in the publisher's own words. We credit the publisher and link to the original article. Stories are matched to this topic by keyword and shown newest first.