Campaigns, polling days, counting and results, plus the rules and decisions of election authorities in India and abroad.
बुलंदशहर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर किया गया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और मतदाताओं के वोट के अधिकार की सुरक्षा की मांग की। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक वोट चोरी और एसआईआर क

Why Amitabh Bachchan Quit Politics: अमिताभ बच्चन का नाम आते ही जेहन में सबसे पहले फिल्मों के किरदार और उनका स्टारडम याद आता है, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब उन्होंने सियासत का रुख किया था. 1984 में राजीव गांधी के कहने पर उन्होंने चुनावी मैदान में कदम रखा और बड़ी जीत दर्ज की. उस वक्त शायद ही किसी ने सोचा होगा कि पर्दे का ये सितारा राजनीति में इतना कम वक्त बिताएगा. मगर जीत के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने अमिताभ के इस सफर पर सवाल खड़े कर दिए. आखिर महज तीन साल में उन्होंने राजनीति से किनारा क्यों कर लिया?
2027 विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन शामली जिले की तीनों सीटों—कैराना, थानाभवन और शामली—पर राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों के नतीजे बताते हैं कि यहां चुनावी समीकरण एक जैसे नहीं रहे। 2017 में भाजपा ने तीनों सीटें जीती थीं, जबकि 2022 में तीनों सीटों पर तस्वीर बदल गई और रालोद-सपा गठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। कैराना में सपा, जबकि थानाभवन और शामली में रालोद के प्रत्याशी विजयी रहे। अब 2027 के लिए सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि कौन मैदान में उतरेगा। बड़ा सवाल यह है कि 202

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में CJI को शामिल करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का विभाजित फैसला आया है. केंद्र सरकार ने मामले को 5 जजों की संविधान पीठ को सौंपने का अनुरोध किया था.
यूपी में 2027 चुनाव से पहले बसपा की अहम बैठक में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है।

द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (डीएमके) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग की...

राजस्थान के हालिया निकाय चुनावों में बीजेपी ने 7 में से 6 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है. एक सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. उदयपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर, भीलवाड़ा, भरतपुर और पाली में बीजेपी के उम्मीदवार डिप्टी मेयर चुने गए.

Rajasthan local body election 2026: नागौर की मुंडवा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में BJP की 10 पार्षदों के बावजूद प्रत्याशी गीता देवी को 0 वोट मिले. RLP की अलका कंदोई ने 13 वोट से जीत दर्ज की.

जयपुर मेयर चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। नाम वापसी के आखिरी दिन निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता मेठी और दशरथ अटल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब मेयर पद के लिए कांग्रेस की सुनीता मावर और भाजपा के सुनील कोठारी के बीच मुकाबला होगा। जयपुर नगर निगम मेयर पद के [...] The post जयपुर मेयर चुनाव: सुनीता मेठी और दशरथ अटल ने नाम वापस लिया, अब BJP-कांग्रेस में सीधा मुकाबला appeared first on Jago India Jago .
जालौन की कालपी विधानसभा सीट से बसपा ने वीरपाल सिंह चौहान को प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया है। कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 2027 की तैयारियों पर भी जोर दिया।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में संपन्न शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के संचालन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने नगर निगम बोर्डों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए प्रशासनिक और पुलिस तंत्र का जमकर इस्तेमाल किया।
बलिया के फेफना विधानसभा में 24 सितंबर को एक बड़ा रोजगार मेला लगेगा। यह मेला सेवा संकल्प अभियान और पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका मकसद नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाना है। यह एक दिवसीय रोजगार मेला पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अनुसंधान एवं आरोग्य केंद्र, महरेंव, चितबड़ागांव में लगाया जाएगा। इसमें देश भर की कई नामी कंपनियां और नियोक्ता शामिल होंगे। मेले में 30 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले की एक अदालत ने उन्हें 19 साल पुराने एक मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह मामला खेजुरी थाने में दर्ज किया गया था. The post बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, मिलन प्रधान 5 अक्टूबर तक जेल में appeared first on Prabhat Khabar .

बड़ी सादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की ममता बाबेल ने भाजपा प्रत्याशी विनोद कंठालिया को एक वोट के अंतर से हराया। 13 कांग्रेस पार्षदों ने बाबेल और 12 भाजपा पार्षदों ने कंठालिया के पक्ष में मतदान किया।
जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई बदसलूकी और उत्पीड़न का वीडियो सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से बिहार सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा ने उन पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी को हर मुद्दे पर बेवजह राजनीतिक बयानबाजी करने की आदत सी पड़ गई है। नीरज ने जमुई मामले में बिहार पुलि

जालोर नगर परिषद सभापति चुनाव में कांग्रेस के बंशीलाल ने भाजपा के जयसिंह को हराकर जीत दर्ज की। बंशीलाल को 23 और जयसिंह को 17 वोट मिले। 10 साल बाद जालोर में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। बंशीलाल ने विकास और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता बताया।

रूस में संसदीय चुनावों के लिए मतदान खत्म हो गया है. शुरुआती नतीजों में सत्ताधारी यूनाइटेड रशिया पार्टी 57.54 प्रतिशत वोटों के साथ सबसे आगे चल रही है. एग्जिट पोल में भी यूनाइटेड रशिया को सबसे ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है. वहीं कम्युनिस्ट पार्टी और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रूस दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत वोटर्स को नोटिस जारी किया जा रहा है। नई दिल्ली विधानसभा में ज्यादातर राजनीतिक घरानों के लोग रहते हैं। इसी एरिया से आने वाले ज्यादातर नेताओं के नाम शामिल हैं।
Jayant Chaudhary Mohammad Shami Meeting News: जयंत चौधरी और क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुलाकात ने पश्चिमी यूपी की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। दिल्ली में दोनों की मुलाकात हुई है।

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक नई पारी शुरू करने वाले हैं. शमी 2027 यूपी विधानसभा इलेक्शन में अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे. यहां जानें इन वायरल दावों का सच क्या है.
Each story below is a short excerpt from reporting by an established publisher, shown in the publisher's own words. We credit the publisher and link to the original article. Stories are matched to this topic by keyword and shown newest first.