जौनपुर की मड़ियाहूं विधानसभा सीट की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब पूर्व विधायक और अपना दल (एस) की वरिष्ठ नेता लीना तिवारी की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और लोग इसके अलग-अलग मायने निकालने लगे। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव और बदलते राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। लीना तिवारी वर्तमान में अपना दल (एस) के महिल