पटना में खान सर की कोचिंग में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़:गार्ड का सिर फोड़ा, खान सर बोले- गोलियां चलीं, कोचिंग वालों ने उड़ाने की धमकी दी थी

पटना में मंगलवार रात चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग में घुसकर मारपीट की गई है। अंदर सामान तोड़े गए हैं। मारपीट में गार्ड का सिर फूटा है। गार्ड के घायल होने की सूचना पर खान सर कोचिंग पहुंचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस में हजारों स्टूडेंट का रिजल्ट आया था। हम लोग बच्चों को सम्मानित करके काफी थके हुए थे। कुछ असामाजिक तत्व पहुंचे और कहा कि कोचिंग 2 दिनों के अंदर उड़ा देंगे। गार्ड को मारकर लहूलुहान कर दिया। वह अस्पताल में एडमिट है। कुछ कोचिंग वाले का इसमें हाथ है। उनका आरोप है कि आप इतने सस्