सलमान खान ने 'काला हिरण' फिल्‍म के मेकर्स को थमाया कानूनी नोटिस, वकील बोले- नहीं माने तो करेंगे मुकदमा

सलमान खान की तरफ से अपकम‍िंग फिल्‍म 'काला ह‍िरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के मेकर्स को लीगल नोटिस थमाया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्‍म सलमान खान के चर्चित ब्‍लैकबस केस पर आधारित है और यह एक्‍टर की छवि और हाई कोर्ट में कार्यवाही को प्रभावित कर सकती है।