दिग्विजय सिंह ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- भरोसा है कि छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति की बैठक में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा और यह मुद्दा राजनीति नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की चिंता से जुड़ा है. बैठक में 21 जून को होने वाली NEET पुनर्परीक्षा की सुरक्षा, छात्रों का भरोसा बहाल करने तथा भविष्य की तैयारी पर चर्चा हुई.