झांसी से कालिंजर किला घूमने आई एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस जांच में उसने खुद इस घटना के न होने की बात कबूल की। महिला ने बताया कि उसने यह कहानी अपने इंस्टाग्राम दोस्त के कहने पर बनाई थी। झांसी की रहने वाली 30 साल की महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बेटी के साथ कालिंजर किला घूमने आई थी। बाबूलाल चौराहे पर एक ऑटो चालक ने उसे 500 रुपए में किला घुमाने की बात कही। महिला का आरोप था कि ऑटो चालक उसे नरैनी से पहले नहर के रास्ते एक