जरूरत की खबर- कंटेंट क्रिएटर हैं तो रहें सावधान:कास्टिंग के नाम पर स्कैम, ठगों की स्ट्रेटजी समझें, फर्जी ऑफर्स को ऐसे पहचानें

अगर आप कंटेंट क्रिएटर या सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। म्यूजिक वीडियो, ब्रांड कोलैब या एक्टिंग के मौके तलाश रहे हैं तो सावधान रहें। स्कैमर फर्जी कास्टिंग कॉल या कोलैब ऑफर भेजकर आपको निशाना बना सकते हैं। कुछ दिनों पहले मोहम्मद नूफ नाम की एक कंटेंट क्रिएटर को ‘कास्टिंग स्कैम’ में फंसाने की कोशिश की गई। उन्हें ‘टी-सीरीज’ के नाम से फर्जी मेल आया। मेल का रिप्लाई करने पर स्कैम का पता चला। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर घटना शेयर कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में हम ‘फर्जी