वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका ने यूक्रेन को अत्याधुनिक पैट्रियट मिसाइल टेक्नोलॉजी देने या उसके निर्माण का लाइसेंस देने पर कोई अंतिम सहमति नहीं दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की संवेदनशील सैन्य तकनीक का हस्तांतरण "शायद कभी नहीं होगा।" तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू के मुताबिक मैरीलैंड स्थित कैंप डेविड में कैबिनेट बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया कि क्या यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को पैट्रियट मिसाइल निर्माण