इफको-एमसी क्रॉप साइंस ने अपने पहले बड़े प्रोडक्ट लॉन्च कार्यक्रम 'स्वर्णारंभ 2026' में धान की प्रमुख बीमारियों के नियंत्रण के लिए पेटेंटेड फफूंदनाशी 'मित्सुकी' और स्प्रे की प्रभावशीलता बढ़ाने वाले सिलिकॉन एडजुवेंट 'नेक्सावेट' को बाजार में उतारा. कंपनी ने इसे किसानों के लिए आधुनिक फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है.