'भारत का फ्यूल, भारत की बाइक': पीएम मोदी का ये प्लान चला तो खेत से निकलेगा कार-बाइक का तेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस एथेनॉल मॉडल पर दांव लगा रहे हैं, उसका लक्ष्य सिर्फ पेट्रोल का विकल्प खोजना नहीं, बल्कि किसानों को ऊर्जा अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाना है. अगर 'भारत का फ्यूल, भारत की बाइक' का यह प्रयोग सफल हुआ तो लाखों करोड़ रुपये का तेल आयात घट सकता है, गांवों में नई फैक्ट्रियां लग सकती हैं और किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि देश के नए ऊर्जा उत्पादक बन सकते हैं.