आंधी-तूफान में उड़ तो नहीं जाएगा सोलर पैनल, नुकसान से बचने के लिए यूज करें एक ‘मास्टर सीक्रेट’

सोलर पैनल छत पर होने के कारण तूफान, तेज हवाओं और ओलों से इन्हें सबसे ज्यादा नुकसान होने का खतरा रहता है। सोलर सिस्टम को तूफानी मौसम से बचाने का सबसे सही तरीका यह है कि किसी प्रोफेशनल से समय-समय पर इसके माउंट्स व कनेक्शन की जांच कराएं, मजबूत स्टैंड वाले पैनल चुनें और आसपास के पेड़ों की टहनियों की छंटाई करते रहें ताकि कोई भारी चीज पैनल पर गिरकर उसे नुकसान न पहुंचाए।