मेरठ के लोहियानगर में शुक्रवार देर रात जीजा-साले में झगड़ा हो गया। फतेहुल्लापुर रोड पर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। पीड़ित दीपांशु पाल ने आरोप लगाया कि साले ने पिस्टल कनपटी पर रखकर धमकाया और फायर किया। हालांकि, पुलिस ने मौके पर फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। घोसीपुर के दीपांशु ने फतेहुल्लापुर की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दीपांशु और युवती के मायके वालों में विवाद चल रहा है। डेयरी चलाने को लेकर भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद फतेहुल्लापुर की डेयरी बंद हो गई। दीपांशु ने फिर घोस