सुपौल में कार ने ऑटो में मारी टक्कर,एक की मौत:ससुराल जाने के दौरान हादसा, पत्नी ने कहा- मदद की जगह वीडियो बनाते रहे लोग

सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के कुपारी मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साले के घर जाने के लिए निकले थे बिनोद मृतक की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के कुपारी वार्ड संख्या-1 न