नयी दिल्ली/मुंबई, सात जुलाई (भाषा) मुंबई हवाई अड्डे पर मंगलवार रात एक ही रनवे पर एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान आमने-सामने आ गए। हालांकि, वायुयान यातायात नियंत्रक (एटीसी) के निर्देश पर एअर इंडिया के विमान ने उड़ान भरने की प्रक्रिया रोक दी, जिससे एक हादसा होते-होते बचा। सूत्रों ने यह जानकारी [...]