सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे की करोड़ों रुपये की रकम गायब होने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है. इस सनसनीखेज दावे के बाद मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने सपा अध्यक्ष के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए करारा पलटवार किया है.