महाराष्ट्र: केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, पुलिस बोली- सिया के इशारे पर प्रेमी ने खाई में दिया धक्का

पुणे के केतन अग्रवाल की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक उनकी मंगेतर सिया गोयल ने इशारा देकर अपने प्रेमी चेतन चौधरी से उन्हें लोहागढ़ किले की खाई में धकेल दिया था. यह घटना 18 जून को हुई. दोनों ने साथ भागने की जगह हत्या का रास्ता चुना क्योंकि उन्हें परिवार की बदनामी का डर था.