एहलर्स-डानलोस सिंड्रोम व हाइपरमोबिलिटी स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के बढ़ रहे केस

भास्कर न्यूज | उजियारपुर उजियारपुर प्रखंड स्थित देसुआ पब्लिक लाइब्रेरी में एहलर्स-डानलोस सिंड्रोम और हाइपरमोबिलिटी स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आप हर सुबह इस अनिश्चितता के साथ जागें कि आज शरीर का कौन-सा हिस्सा दर्द देगा या कौन-सा नया लक्षण सामने आएगा। यह स्थिति उन लोगों की है जो एहलर्स-डानलोस सिंड्रोम और हाइपरमोबिलिटी स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर जैसी दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित हैं। मरीजों के साथ-साथ उनके परिवार और देखभाल करने वालों को भी रोज