मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 1 जुलाई 2026 से पूरे प्रदेश में लागू की जाने वाली प्रस्तावित ई-पंजीकरण (डिजिटल रजिस्ट्री) व्यवस्था को लेकर मुरादाबाद में विरोध की आग लगातार सुलगती जा रही है। इस नई व्यवस्था के विरोध में स्थानीय अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और टाइपिस्टों ने लामबंद होकर मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी, मुरादाबाद और दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से विरोध दर्ज कराते हुए प्रदेश सरकार क