इस्माइल दरबार बोले- मैंने सलमान को चीखते-चिल्लाते देखा, उसे 'तड़प तड़प' गाने से बहुत तकलीफ होती थी
'हम दिल दे चुके सनम' के म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने 'तड़प तड़प' गाने को लेकर खुलासा किया है कि इससे सलमान खान को तकलीफ होती थी और खुद उन्होंने उन्हें बताया था। इस्माइल के मुताबिक, उन्होंने सलमान को रो-रोकर चीखते और चिल्लाते हुए देखा है।