जरूरत की खबर- बच्चों के फेसबुक-इंस्टा पर रखें नजर:नए टूल से उनके मैसेज-चैट की निगरानी, जानें इसके सारे फीचर्स, कैसे करें एक्टिव

सोशल मीडिया पर बच्चों की बढ़ती सक्रियता के साथ उनकी ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर पेरेंट्स की चिंताएं भी बढ़ी हैं। इसके लिए मेटा ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और मेसेंजर पर ‘पेरेंटल सुपरविजन टूल’ लॉन्च किया है। इससे पेरेंट्स अपने 13-17 साल के बच्चों की सोशल मीडिया एक्टिविटीज, स्क्रीन टाइम, इंटरेस्ट पर नजर रख सकेंगे। इस टूल से सेंसेटिव कंटेंट को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी। ‘नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ’ के मुताबिक, 13-17 साल के लगभग 95% टीनएजर्स सोशल मीडिया यूज करते हैं। इनमें से करीब दो-तिहाई हर दिन सोशल म