गाजीपुर में आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना, बिजली सप्लाई ठप

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के चलते जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं संबंधित विभागों की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुट गईं। बारिश के कारण शहर क