दिल्ली प्रदर्शन से पहले कैराना सांसद इकरा हसन हिरासत में, बोलीं- लोकतंत्र की आवाज दबाई जा रही

शामली। दिल्ली में मस्जिद के मुद्दे को लेकर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहीं कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान सांसद ने इसका विरोध किया और कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। सांसद की हिरासत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी उन्हें अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि इकरा हसन दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रही थीं। इसी