अमरकंटक-ज्वालेश्वर मार्ग पर भीषण भूस्खलन, खाई में समाई सड़क, पेंड्रा-मरवाही जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तीन दिनों से जारी भारी बारिश के कारण अमरकंटक-ज्वालेश्वर मार्ग पर भीषण भूस्खलन हुआ है। ज्वालेश्वर के समीप पहाड़ी सड़क का एक विशाल हिस्सा अचानक कटकर खाई में समा गया, जिससे जिला मुख्यालय से संपर्क बाधित हो गया है।