नालंदा में मोबाइल से नकल करते दिखे छात्र:एग्जाम में खुली व्यवस्था की पोल; प्रभारी प्रिंसिपल को जानकारी नहीं, बोले- जांच करेंगे

बिहार शिक्षा विभाग की ओर से पारदर्शी परीक्षा के लाख दावों के बावजूद नालंदा जिले से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। हरनौत बाजार स्थित राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही त्रैमासिक परीक्षा के दौरान छात्रों को मोबाइल से नकल करते देखा गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। परीक्षा संचालन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना शिक्षक की निगरानी, खुलेआम नकल का दौर वायरल वीडियो स्कूल परिसर के नवनिर्मित भवन का बताया जा रहा है। वीडियो मे