आजकल बाइक और कार चलाने वालों में यह चिंता घर कर रही है कि E20 पेट्रोल से उनकी गाड़ियों के माइलेज घट रहे हैं और ऐसी स्थिति में क्या पेट्रोल में आने वाले समय में 30 फीसदी तक इथेनॉल मिलाना सही रहेगा? आप भी अगर इस चिंता से परेशान हैं तो आपको बता दें कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से माइलेज पर थोड़ा असर पड़ता है, लेकिन फ्यूल एफिसिएंसी में उतनी भी गिरावट नहीं आती, जितनी सोशल मीडिया पर चर्चा है। आइए, इसी बारे में विस्तार से बताते हैं।