बागपत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव कुमार राय ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कार्यों, व्यवस्थाओं और अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा क