'शीशा बंद गाड़ियों में बैठकर अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च':सीवान में मुहर्रम पर संवेदनशील गलियों से रही दूरी, लोग बोले-'कैसे कायम होगा भय'

मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन भले ही पूरी तरह अलर्ट होने का दावा कर रहा हो, लेकिन शहर में निकला फ्लैग मार्च खुद चर्चा और सवालों के घेरे में आ गया। कारण यह रहा कि वर्षों से पैदल निकाले जाने वाले फ्लैग मार्च को इस बार अधिकारियों ने शीशा बंद गाड़ियों में बैठकर पूरा कर लिया। मुहर्रम को लेकर जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा लगातार बैठकें कर रहे हैं। थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं और संवेदनशील क