बांदा में झाड़-फूंक के नाम पर नाबालिग से गलत हरकत, तांत्रिक गिरफ्तार

बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के नाम पर नाबालिग से गलत हरकत करने वाले तांत्रिक परशुराम को पुलिस ने शुक्रवार 25 सितंबर को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।