गयाजी जिले में भीषण सुखाड़, सिंचाई के लिए बिजली संकट और खेतों में सूखती फसलों के बीच पूर्व कृषि मंत्री सह राजद नेता कुमार सर्वजीत ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए हए कहा कि अगर अगले दो दिनों के अंदर किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई, तो जिला समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। आरोप लगाया कि सरकार किसानों की सबसे बड़ी जरूरत को नजरअंदाज कर रही है, जबकि खेतों में फसल बचाने की जंग चल रही है। कुमार सर्वजीत डीएम और बिजली अधिकारियों के साथ हुई