मायावती पुराने नेताओं की ‘घर वापसी’ कराएंगी:भाजपा-सपा में गए नेता फिर संपर्क में; क्या बदल जाएगा विपक्ष का समीकरण

मायावती अपने पुराने नेताओं की ‘घर वापसी’ की तैयारी कर रही हैं। हालिया बैठकों में उन्होंने 2 तरह के निर्देश दिए हैं। पहला- क्षेत्र में मजबूत पकड़ वाले नेताओं को बसपा से जोड़ें। ये काम कोऑर्डिनेटर करेंगे। दूसरा- घट रहे वोटबैंक को थामने के लिए पुराने नेताओं को बसपा से जोड़ें। राजनीतिक गलियारों में बसपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक पश्चिमी यूपी, अवध और पूर्वांचल के कई पूर्व सांसद और विधायक बसपा के संपर्क में हैं। ये वो नेता हैं, जिन्हें अपना टिकट कटने या कैंडिडेट नहीं बनाए जाने का