Amrit Bharat Express: बिहार से गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है. बरौनी से भुज के बीच चलने वाली यह ट्रेन बिहार को सीधे गुजरात से जोड़ेगी. खास बात यह है कि ट्रेन का समस्तीपुर, छपरा और सीवान समेत कई स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा. करीब 2532 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई शहरों से होकर गुजरेगी.