खाली पैर कोहली-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, हाथ में द‍िखा ये ग्रंथ

आईपीएल खिताब जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे, जहां दोनों ने राधा केलि कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. नंगे पैर पहुंचे इस दंपति का सादा और आध्यात्मिक अंदाज चर्चा में रहा. इस दौरान विराट के हाथ में दिखे धार्मिक ग्रंथ ने भी सोशल मीडिया पर उत्सुकता बढ़ा दी.