रायपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, प्रशासन बोला- पर्याप्त है पेट्रोल-डीजल का स्टॉक

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की। अधिकारियों ने साफ कहा कि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।