स्वस्थ नागरिक विकसित भारत की ताकत, गांव-गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं: अनुप्रिया पटेल

मीरजापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है और आज स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली न केवल लोगों के जीवन स्तर को सुधारती है, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति और उत्पादकता को भी मजबूत बनाती है। अनुप्रिया पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति-2017