राबड़ी आवास खाली करने के नोटिस पर विवाद बढ़ता जा रहा है। राबड़ी देवी ने कहा था हम बंगला खाली नहीं करेंगे। फोर्स बुलाकर खाली करवा लो। इस पर CM ने जवाब देते हुए कहा, बंगला खाली होकर रहेगा। कोई माई का लाल बंगला खाली करवाने से नहीं रोक सकता। ये किसी की बपौती नहीं। इधर, तेजप्रताप यादव ने CM सम्राट के बयान पर पलटवार करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि भाषा की मर्यादा बनाए रखिए। इस पोस्ट के साथ तेजप्रताप ने राबड़ी देवी के पैर छूते सम्राट चौधरी की तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए