अगर आपकी ट्रेन टिकट वेटिंग में है, तो अब खाली सीट के लिए TTE के पीछे भागने की जरूरत नहीं है. IRCTC के चार्ट वैकेंसी फीचर की मदद से यात्री चलती ट्रेन में भी ऑनलाइन देख सकते हैं कि किस कोच में कौन-सी सीट खाली है. इसके बाद रेलवे के नियमों के अनुसार TTE से संपर्क कर सीट अपने नाम अलॉट करवाई जा सकती है.