इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले भड़की पिनाराई विजयन की पार्टी, राहुल-प्रियंका-खरगे के आरोपों पर मांगा जवाब

India Alliance Meeting: केरल चुनाव के समय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीपीआईएम पर बीजेपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। ये आरोप लगाते हुए पिनाराई विजयन की पार्टी ने कांग्रेस से जवाब मांगा है। इसकी टाइमिंग इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि दो दिन बाद ही इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है।