सोमवती अमावस्या पर जम्मू-हरिद्वार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, जितेंद्र सिंह ने जताया रेल मंत्री का आभार

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ, हीरानगर और जम्मू क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि सोमवती अमावस्या के अवसर पर जम्मू और हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाने की मांग को रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है।