गले में मंगलसूत्र-हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखीं कंगना रनौत, यूजर्स ने पूछा- शादी कर ली?

कंगना रनौत का शादीशुदा लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों में दिखीं कंगना को देखकर फैंस हैरान रह गए. हालांकि, ये उनकी सीक्रेट शादी नहीं बल्कि आने वाली फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ का लुक बताया जा रहा है.