जेन-जी के लिए अलग से बजट पेश करेगी सरकार:खेल और युवा विभाग तैयार करेगा यूथ बजट, अलग से सेल बनेगी, मुख्य सचिव ने गाइडलाइन भेजी

प्रदेश में जेन जी के लिए सरकार ने अलग से बजट पेश करने का फैसला किया है। कृषि बजट की तर्ज पर यूथ बजट अलग से पेश होगा। जेन जी के लिए यूथ बजट तैयार करने से लेकर इसके खर्च की मॉटिरिंग के लिए युवा मामले और खेल विभाग को नोडल विभाग बनाया है। मुख्य सचिव ने यूथ बजट तैयार करने को लेकर सभी विभाागों के लिए गाइडलाइन भेजी है। मुख्य सचिव के आदेशों के अनुसार यूथ बजट के लिए नोडल विभाग ही सभी विभागों की कार्ययोजना तय कर कॉर्डिनेशन करेगा। इसके लिए अलग से विभाग में यूथ बजट सेल बनाई जाएगी। यह सेल जेन जी के लिए बजट त