दो बार की ओलंपियन टेस्स मैडगेन पहुंचीं नांदगांव बोलीं- यह शहर दुनिया की ‘बास्केटबॉल नर्सरी' है

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव बास्केटबॉल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके राजनांदगांव के लिए रविवार गौरव का क्षण रहा। दो बार ओलंपिक में हिस्सा ले चुकीं और ऑस्ट्रेलिया की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम की पूर्व कप्तान टेस्स मैडगेन विशेष बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने राजनांदगांव पहुंचीं। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित महिला बास्केटबॉल टीम एडिलेड लाइटनिंग के जनरल मैनेजर विनोद एस. नायर, टीम प्रतिनिधि शरणी राय इन्न, लीना ज़हे एन तथा टीम के मालिक मोहन पेंग कू भी पहुंचे। रायपुर और राजना