बीकानेर में प्रसूताओं की मौत पर हंगामा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह की बैठक के बाहर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

Bikaner PBM Hospital: बीकानेर के PBM अस्पताल में प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत और मौतों के मामले पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने एसपी मेडिकल कॉलेज में बैठक की। दौरे से पहले यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस से झड़प हुई और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।