बलिया पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी देवेंद्र उपाध्याय उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ लखनऊ, स्वाट टीम और गड़वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट भेज दिया है। गड़वार थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 182/26, धारा 103(1), 109(1) और 61(2) बीएनएस के तहत दर्ज है। पुलिस अधीक्षक बलिया ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जिगनी रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर देवेंद्र उपाध्याय उर्फ मुन