दिल्ली में प्रदूषण पर डबल एक्शन! छोटी सड़कों की मशीन से सफाई, रियल-टाइम ट्रैकिंग

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए अहम फैसले लिए हैं. इसके तहत छोटी सड़कों पर मैकेनिकल सफाई बढ़ाई जाएगी और IIT-दिल्ली प्रदूषण के स्रोतों की रियल-टाइम निगरानी करेगा. इसके साथ ही 30 इलेक्ट्रिक व्हीकल बेस्ड सफाई मशीनें मुहैया कराई जाएंगी और 609 किलोमीटर लंबी छोटी सड़कों को सफाई के दायरे में लाया जाएगा.