जांच रिपोर्ट में दावा- कुपोषण से गई बच्चे की रोशनी:सागर में नोजल ड्रॉप से संक्रमण की बात नकारी; एम्स भोपाल में होगा कॉर्निया ट्रांसप्लांट

सागर जिले के बंडा सिविल अस्पताल में इलाज के बाद डेढ़ साल के बच्चे की आंखों की रोशनी जाने के मामले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बच्चा कुपोषित था और विटामिन-ए की कमी के कारण उसकी आंखों में कॉर्नियल अल्सर बन गए थे। जांच टीम ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया है कि आंखों में नोजल ड्रॉप (नॉर्मल सलाइन) डालने की वजह से बच्चे की रोशनी गई है। एम्स में होगा कॉर्निया ट्रांसप्लांट, ड्रॉप की हो रही पड़ताल प्रभारी सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया ने बताया कि बच्चे का इलाज भोपाल एम्स